जौनपुर : जीन्स की जेब में हुआ मोबाइल ब्लास्ट, युवक झुलसा

जौनपुर : जीन्स की जेब में हुआ मोबाइल ब्लास्ट, युवक झुलसा

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 नगर स्थित रोडवेज के समीप एक युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट कर  गया। जिसमें उसका हाथ झुलस गया और जीन्स पैंट की जेब भी फट गई।श्रीराम पुर मोहल्ला निवासी दीपक सोनी पुत्र सूरजमल सेठ गुरुवार की रात किसी काम से रोडवेज पर आए थे।

जो बाइक पर बैठकर किसी से बात करने लगे इसी दौरान उनकी जीन्स पैंट में रखा मोबाइल वीवो एस वन प्रो तेजी से गरम होने लगा। जब तक वह जेब से मोबाइल निकालते अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। जेब से मोबाइल निकालने में दीपक का हाथ झुलस गया। वहीं उनकी जेब और मोबाइल दोनों के चिथड़े हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर मोबाइल की आग को बुझाया।
Previous articleजौनपुर : इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ बहराइच तक रूट विस्तार
Next articleजौनपुर : एम.एड प्रवेश परीक्षा 23 अगस्त को..
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?