जौनपुर : अमरावती चौराहे पर बनेगा पार्किंग एरिया, हटाया जा रहा अतिक्रमण
# 2.67 करोड़ की लागत से बनेगा अमरावती- ओलंदगंज मार्ग
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए अमरावती चौराहे पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। शहर के सबसे व्यस्त रुट पर आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा सड़क के किनारे मुख्य मार्ग पर प्राइवेट वाहन के खड़े होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। समस्याओं को देखते हुए शहर के मुख्य चौराहे पर पार्किंग एरिया की व्यवस्था की जा रही है। वहीं अमरावती- ओलंदगंज मार्ग पर 2 करोड़ 67 लाखों रुपए की लागत से सड़क बनाई जाएगी।

# जेसीबी लगाकर हटाया गया अतिक्रमण
शुक्रवार की दोपहर मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय, नगर पालिका ईओ संतोष मिश्रा और टीडी कॉलेज चौकी प्रभारी आशुतोष गुप्ता अमरावती चौराहे पर बन रहे पार्किंग एरिया के मुआयने के लिए पहुंचे। नगर पालिका की तरफ से जेसीबी लगाकर मौके की सफाई की जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ आस पास रखी हुई पुरानी गुमटियों को हटाकर दूसरी तरफ रखवाया गया।


















