जौनपुर : उत्कर्ष बैंक की अनूठी पहल, उपभोक्ताओं को दे रहे भेंट स्वरूप पौधे
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
21 जून को मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तमाम लोगों द्वारा जगह-जगह कालोनियों में घरों में खेलकूद के मैदानों में पार्कों में तमाम स्वयंसेवी संगठनों सामाजिक संगठनों स्कूलों कालेजों के प्रबंधकों छात्र-छात्राओं व विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। जिससे कि वायुमंडल में ऑक्सीजन बना रहे लोगों को ऑक्सीजन की कमी ना होने पाए साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहे। इसी क्रम में जनपद की अग्रणी बैंक उत्कर्ष बैंक (शेड्यूल्ड कमर्शियल) द्वारा भी इस क्षेत्र में पहल करते हुए पॉलिटेक्निक परिसर स्थित मैदान में काफी संख्या में पौधे लगाए गए।



















