जौनपुर : उपद्रव के दौरान संपत्ति के नुकसान की वसूली आरोपियों से करेगा प्रशासन
# संपत्ति की क्षति का आंकलन विभागों से करा रहा प्रशासन
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों द्वारा गत दिनों की गयी क्षति की वसूली प्रशासन आरोपियों से करेगा। इसके लिए विभिन्न विभागों से हुई क्षति का व्यौरा मांगा गया है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।उन्होंने बताया कि 18 जून को अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर पथराव कर रोडवेज की एक बस जला दी गई थी।


















