भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की टक्कर में 7 की मौत

भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की टक्कर में 7 की मौत

फिरोजपुर। 
तहलका 24×7 
              पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई,जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए।हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित जंगावाला मोड़ के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार एक पिकअप वाहन में सवार करीब 25 लोग जलालाबाद से अमृतसर के ब्यास जा रहे थे। इसी दौरान वाहन की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और कई लोग उसमें फंस गए।सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा।घायलों को तत्काल फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।गंभीर रुप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर दुर्घटना का कारण हो सकती है।
Previous articleहर्ष फायरिंग में बिहार के भाजपा विधायक राजू सिंह दोषी करार, 9 जून को सजा पर फैसला
Next articleमदरसों में नियुक्ति घोटाले के आरोपों की जांच तेज, कई जिलों के संस्थान जांच के घेरे में
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?