जौनपुर : एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

जौनपुर : एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत अमिहित गांव की प्रसूता का शुक्रवार की आधी रात बाद सरकी नहर के पास पहुंचते ही एंबुलेंस में किलकारी गूंज उठी और जच्चा बच्चा दोनो सुरक्षित है। प्रसव के बाद दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केराकत लाया गया।

गौरतलब हो कि शुक्रवार की आधी रात बाद प्रसूता अंजली प्रजापति पत्नी नंदन प्रजापति निवासी अमिहित को अचानक दर्द उठा। आनन फानन में 102 पर फोन कर सूचित किया गया। एंबुलेंस से लेकर प्रसूता को लेकर जैसे ही सरकी नहर पहुंचे तभी नन्ही बच्ची की किलकारी से एंबुलेंस गूंज उठी। जच्चा-बच्चा के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घर भेज दिया गया।

Previous articleजौनपुर : अराजकतत्वों ने ढकेल दी गुमटियां, लगा दी आग
Next articleजौनपुर : गड्ढा मुक्त सड़क का अलाप बंद कर देना चाहिए सरकार को- तूफानी सरोज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?