जौनपुर : अराजकतत्वों ने ढकेल दी गुमटियां, लगा दी आग

जौनपुर : अराजकतत्वों ने ढकेल दी गुमटियां, लगा दी आग

खुटहन।
राजेश कुमार
तहलका 24×7 
              अराजकतत्वों ने शुक्रवार की रात चौराहे के बगल पिलकिछा मार्ग पर स्थित तीन गुमटियों को आग के हवाले कर दिया। जाते जाते दो गुमटियों को धक्का देकर गिरा दिया। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह हुई। खबर लिखे जाने तक थाने में किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
पिलकिछा गांव निवासी रामकुमार यादव, मंगरू एंव राकेश शर्मा की अगल बगल गुमटियों में चाय पान, समोसा टिकिया व सैलून की दुकान संचालित है। अराजकतत्वों ने तीनों गुमटियों में आग लगा दिया। इसके बगल सेरापट्टी गांव निवासी सिकंदर यादव तथा शेरपुर गांव के शौकत अली की भी गुमटी में दुकान है। जिसे अराजकतत्वों ने धक्का देकर पलट दिया। अगलगी में लगभग 50 हजार से अधिक की क्षति का अनुमान है।
Previous articleजौनपुर : विद्युत कर्मियों की हड़ताल की चपेट में आया 164 गांव  
Next articleजौनपुर : एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?