जौनपुर : एड्स से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी- प्रो. रमेश चंद्र सिंह

जौनपुर : एड्स से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी- प्रो. रमेश चंद्र सिंह

# समोधपुर पीजी कालेज में विश्व एड्स दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह ने कहा कि संयम, वफादारी एवं जागरूकता से ही हम एड्स से बच सकते हैं। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को इस बीमारी के बारे में बताएं।प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह ने एड्स के बारे में विस्तार से बताया।
समन्वयक,राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने भारत में एड्स प्रसार एवं सरकार द्वारा बचाव हेतु किये जा रहे उपायों के बारे में विस्तार से छात्रों को बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ लालमणि प्रजापति एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह विसेन ने किया। इस अवसर पर डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ पंकज सिंह, डॉ नीलमणि सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ नीलम सिंह, डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी, डॉ विकास कुमार यादव, डॉ जितेंद्र कुमार,डॉ नीलू सिंह, डॉ सत्यप्रकाश सिंह, डॉ रत्नेश प्रजापति, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह, गंगा प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : समाज के अभिन्न अंग है दिव्यांग छात्र- सुशील उपाध्याय
Next articleजौनपुर : पीएचडी शोध के लिए आवेदन की तिथि 15 दिसंबर तक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?