23.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : समाज के अभिन्न अंग है दिव्यांग छात्र- सुशील उपाध्याय

जौनपुर : समाज के अभिन्न अंग है दिव्यांग छात्र- सुशील उपाध्याय

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के दिव्यांग छात्र शिवम कन्नौजिया को गुरुवार को विद्यालय परिसर में ट्राइसकिल मिला तो उसके खुशी का ठिकाना नही रहा। ट्राइसकिल पर बैठते ही वह भावुक हो गया। ब्लाक प्रमुख संजय सिंह द्वारा उक्त ट्राइसकिल दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि दिव्यांग समाज के अभिन्न अंग है। समाज में उनके आत्म सम्मान, सेहत और अधिकार को सुधारने के लिए सरकार द्वारा उनके वास्तविक जीवन मे तमाम तरह से सहायता की जा रही है।
 विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि दिव्यांग दया नहीं बल्कि स्नेह के पात्र है। समाज में तमाम ऐसे उदाहरण है जिन्होंने अच्छी शिक्षा ग्रहण कर देश दुनिया मे नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अध्ययन कक्षा चार का छात्र शिवम कन्नौजिया पैरों से दिव्यांग था। बताया कि स्कूल आने में उसको कठिनाई होती थी। उक्त छात्र को ट्राइसकिल हेतु ब्लाक प्रमुख संजय सिंह व उनके बड़े भाई धीरू सिंह से बात किया गया तो उन्होंने छात्र को ट्राइसकिल उपलब्ध करा दिया। ट्राइसाइकिल छात्र के अभिभावकों को बुलाकर कर दिया गया।इस अवसर पर राजेंद्र प्रताप यादव, दिनेश यादव, श्यामधर यादव, मंजू जैसवार, नेहा जायसवाल, गजाला बानो, मनोज कुमार, माधुरी देवी, श्याम बहादुर, शुभेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37077510
Total Visitors
524
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This