जौनपुर : एसडीएम के आदेश पर गैस गोदामों पर हुई छापेमारी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
गैस उपभोक्ताओं के साथ लगातार किए जा रहे गैस सिलेंडरों में घटतौली की शिकायत मिलने पर एसडीएम के आदेश पर नगर में स्थित 3 गैंस गोदामों पर तहसीलदार व बांट माप विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सघन निरीक्षण किया। छापेमारी से गैंस एजेंसी संचालको में हड़कंप मच गया।


















