जौनपुर : एसडीएम के स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा
# एसडीएम की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने बैठक कर लिया निर्णय
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अधिवक्ता संघ सभागार में बुधवार को हुई बैठक में उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह की कार्य प्रणाली पर चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।अधिवक्ता संघ की बैठक बुधवार को अधिवक्ता संघ भवन में अध्यक्ष भरत लाल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें अधिवक्ता रमा शंकर पटेल की समस्या पर विचार विमर्श हुआ।वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम आये दिन अधिवक्ताओं से नोंक झोंक, विवाद व अभद्रता करती रहती हैं।



















