पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, एक घायल
सतहरिया।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के सीडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित सतहरिया पुलिस चौकी के निकट जौनपुर रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पीछे बैठा बृद्ध घायल हो गया। सूचना पर मौके पर सदल बल पहुंचे सतहरिया पुलिस चौकी प्रभारी अजय पाण्डेय ने दोनों को मुंगरा बादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां युवक को देखते ही चिकित्साधिकारी ने मृत घोषित कर दिया जबकि बृद्ध की हालत गंभीर देख चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी 60 वर्षीय जीत लाल पटेल गांव के ही 28 वर्षीय महेश पटेल पुत्र प्रभु नाथ पटेल के साथ बाइक से मछलीशहर की ओर जा रहा था। बाइक महेश पटेल चला रहा था वह जैसे ही सतहरिया पुलिस चौकी के निकट पहुंचे की सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सतहरिया अजय प्रकाश पाण्डेय ने पिकअप चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया तथा दोनों घायलों को उपचार हेतु मुंगरा बादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां महेश पटेल को देखते ही चिकित्साधिकारी ने मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल जीत लाल पटेल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते चिकित्सालय पहुंच कर करूण क्रंदन करने लगे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जौनपुर भेज दिया।



















