जौनपुर : ओवरलोड गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक- खलासी सहित तीन घायल

जौनपुर : ओवरलोड गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक- खलासी सहित तीन घायल

# धर्मापुर- जफराबाद मार्ग पर अखड़ो पुल के पास हुई घटना

मुफ्तीगंज। 
हरिओम सहाय 
तहलका 24×7 
              धर्मापुर- जफराबाद मार्ग पर अखड़ो पुल के पास हुए एक हादसे में गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के फलस्वरूप ट्रक में बैठे चालक खलासी सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड़ गौरा बादशाहपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर- जफराबाद मार्ग पर शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे गिट्टी लदा हुआ ट्रक धर्मापुर की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी ओवर लोड था।
जिसकी वजह से अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ट्रक चालक नीरज कुमार 26 निवासी जसरा प्रयागराज, खलासी जितेंद्र सिंह 34 निवासी जसरा थाना प्रयागराज व जालिम सिंह 50 निवासी फतेहगंज जौनपुर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक पलटने के वजह से मार्ग पर गिट्टी फैल गई जिसकी वजह से आवागमन काफी देर तक बाधित रहा।थाना प्रभारी गौरा बादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को समय से अस्पताल भिजवा दिया गया है। ट्रक मालिक भी घटना स्थल पर आ गया है। ट्रक को क्रेन से टोचन कर के हटाया जा रहा है।
Previous articleजौनपुर : कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि क्रय-विक्रय के मामले में मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर : 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से मचा हाहाकार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?