जौनपुर : कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि क्रय-विक्रय के मामले में मुकदमा दर्ज

जौनपुर : कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि क्रय-विक्रय के मामले में मुकदमा दर्ज

# न्यायालय के आदेश पर हल्का लेखपाल सहित 13 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कस्बे की बेशकीमती जमीन का क्रय-विक्रय करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में हल्का लेखपाल, प्लाटर सहित 13 लोंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस मामला दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल कर रही है।कजियाना मोहल्ला निवासी महमूद अहमद ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि प्रार्थी के कब्जा शुदा मकान व जमीन की छद्म व फर्जी प्रलेख तैयार कराके मुआहिदा नामा कर बेशकीमती जमीन साजिशन हड़पने की कोशिश की गई है।
न्यायालय ने 156(3) दं.प्र. संहिता में पारित आदेश में कस्बे के कजियाना मोहल्ला निवासी गुफरान, सलमान, शशि कुमार भारती, पुराफगुई मोहल्ला निवासी अमित कुमार सिंह, जय प्रकाश यादव, बरबसपुर मोहल्ला निवासी नीरज कुमार मौर्य, रामपुर आदलगंज निवासी ज्ञानचंद्र मौर्य, सतीश मौर्य, प्रयागराज करेली निवासी इरफान, रहमान, मोहसिन, मीना व कस्बा लेखपाल दीपक सिंह के विरुद्ध धारा भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 471, व 120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। कजियाना मोहल्ला निवासी महमूद अहमद की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।मामले में प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक का कहना है कि उक्त की तहरीर पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : पत्नी से भयभीत होकर पति लगा रहा सुरक्षा की गुहार
Next articleजौनपुर : ओवरलोड गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक- खलासी सहित तीन घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?