जौनपुर : कई वर्षो से पड़े वाहनों को वाहन स्वामी को किया सुपुर्द
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 पुलिस अधीक्षक अजय साहनी तथा शासन द्वारा जारी आदेश के क्रम में थाना परिसरों में खड़े लावारिश व मुकदमाती वाहनों के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी के मार्ग दर्शन व दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक लक्षण पर्वत के द्वारा थाना केराकत परिसर में गत कई वर्षों से लावारिश व मुकदमाती वाहनों का सत्यापन करा कर उनके वाहन स्वामी को उनके पते पर रजिस्ट्री व अन्य मध्यम से सूचित कर सत्यापन करा नियमानुसार उनका निस्तारण कर वाहन स्वामी को सुपुर्द करा दिया गया।