जौनपुर : औषधि निरीक्षकों का स्वागत एवं विदाई सम्मान समारोह आयोजित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन एक होटल में सम्पन्न हुआ। इसी समारोह में नवांगतुक औषधि निरीक्षक जौनपुर चंद्रेश द्विवेदी का स्वागत एवं ढाई साल का कार्यकाल पूरा करने वाले औषधि निरीक्षक अमित कुमार बंसल का विदाई सम्मान भी किया गया।कार्यकम सभा की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शकील अहमद ने किया। अपने उद्बबोधन में मुख्य अतिथि केजी गुप्ता डीएलए वाराणसी का स्वागत करते हुए उनके सहयोग भावना की प्रशंसा किया।

उन्होंने अमित बंसल द्वारा जौनपुर में उनके कार्यकाल में किए गए कार्य की प्रशंसा किया। शकील अहमद ने नया पदभार संभालने वाले चंद्रेश द्विवेदी का स्वागत करते हुए उनसे दवा व्यवसाईयो का सहयोग करने की अपील किया।मुख्य अतिथि केजी गुप्ता के सम्मान में प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि केजी गुप्ता विनम्रता की प्रतिमूर्ति है, पूरे मंडल की जिम्मेदारी रखते हुए भी नए लाइसेंस हो या नवीनीकरण हो सभी कार्य समय पर निर्गत होता है। दिवाकर सिंह उनके सहज कार्य शैली की भूरी भूरी प्रसंशा किए अमित बंसल के कार्यकाल को याद करते हुए उनके सहयोग भावना का प्रसंशा करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामना दिए।






















