जौनपुर : कब्र खोदकर पांचवे दिन निकाली गई बच्चे का शव

जौनपुर : कब्र खोदकर पांचवे दिन निकाली गई बच्चे का शव

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के बारा गांव के रहने वाले एक बच्चे का शव बुधवार को पांचवें दिन कब्र खोद कर निकाला गया। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने पर एसडीएम के निर्देश पर शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
खेतासराय थाना क्षेत्र के बारा गांव में 29 अक्टूबर को एक बारात आई थी। गांव के धर्मेन्द्र और उसका परिवार पड़ोस में आई बारात में द्वारचार देखने चला गया। परिजन घर लौटकर आए तो धर्मेन्द्र का एक वर्षीय इकलौता पुत्र आरव मृत मिला। परिजनों ने शव को श्मशान स्थल ले जाकर दफन कर दिया। घटना के तीन दिन बाद पिता को आशंका हुई कि उसके बेटे की मौत किसी के जहर देने से हुई थी। परिजनों को पट्टीदार की एक महिला पर बेटे को जहर देकर हत्या करने की आशंका थी। घटना के तीसरे दिन संदिग्ध मौत होने की आशंका पर पिता धर्मेन्द्र ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। इसके लिए उसने एसडीएम से अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर बुधवार को सुबह एसडीएम अंकित कुमार, सीओ चोब सिंह, नायब तहसीलदार अमित सिंह, थानाध्यक्ष युजवेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में बच्चे के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
Previous articleगाजियाबाद में ईमानदार चोरों ने कूरियर से वापस भेजी चार लाख रूपये की ज्वैलरी 
Next articleसुलतानपुर के पांच साहित्यकारों को मिला साहित्यदीप सम्मान 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?