जौनपुर : करेंट की चपेट में आने राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

# ग्रामीणों ने किया ससम्मान अंतिम संस्कार

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत तरियारी गांव में शनिवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गयी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का ससम्मान अंतिम संस्कार कर दिया।

रोज की भांति सुबह ग्रामीण टहल रहे थे कि अचानक 11000 बोल्ट करेंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर आ गया उपस्थित लोगों ने मोर को बचाने का हर सम्भव प्रयास किये मगर मोर को बचाने में असफल रहे। मोर के मौत की खबर देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गयी मौजूद ग्रामीणों ने मोर को पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किये जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अवसर पर रामू यादव, खदेरन यादव, अरविंद यादव,अजीत यादव,संजय यादव, विन्दर यादव, रणजीत यादव समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा श्रीराम जानकी मठ
Next articleजौनपुर : सभासद भुवनेश्वर के विवाह पर मोदीजी ने भेजा आशीष पत्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?