जौनपुर : सभासद भुवनेश्वर के विवाह पर मोदीजी ने भेजा आशीष पत्र

जौनपुर : सभासद भुवनेश्वर के विवाह पर मोदीजी ने भेजा आशीष पत्र

# नव-दम्पति को दिया उज्जवल भविष्य व सुखी गृहस्थ जीवन का आशीर्वाद

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                बेटी के विवाह में माँ बाप तथा अन्य परिजनों का आशीर्वाद तो मिलता ही है, मगर जब उस नव-दम्पति को किसी ऐसे विशिष्ट व्यक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो जो कि वैश्विक पटल पर अपनी अलग पहचान रखता हो तो नव-युगल के साथ साथ परिजनों की भी खुशियों में चार चाँद लग जाता है। कुछ ऐसा ही सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल के साथ भी हुआ।

आपको बताते चले कि नगर पालिका परिषद के नामित सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल की शादी का निमंत्रण उनकी मां किरन देवी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भेजा था। प्रधानमंत्री मोदीजी ने नव-दम्पति को शुभेच्छा पत्र के माध्यम से उज्जवल व सुखी गृहस्थ जीवन की कामना करते हुए आशीष दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद पत्र से नव-दम्पति समेत पूरे परिजनों में उल्लास है।
Previous articleजौनपुर : करेंट की चपेट में आने राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
Next articleजौनपुर : पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?