जौनपुर : कलियुग केवल राम अधारा- डॉ मदन मोहन मिश्र

जौनपुर : कलियुग केवल राम अधारा- डॉ मदन मोहन मिश्र

# लेदुका में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन उमड़ी भीड़

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    कलयुग केवल राम अधारा अर्थात रामयुग में केवल प्रभु राम का नाम ही जीवन का आधार है। मृत्युलोक में सन्त के मुख से निकली वाणी मनुष्य का भाग्य बदल सकती है। उक्त बातें वाराणसी से पधारे श्रीमद्भागवत कथाकार डॉ. मदन मोहन मिश्र ने लेदुका बाजार में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन सैकड़ो भक्तों के बीच कही।
उन्होंने कहा कि राम कथा होगी तभी पवन नंदन रहेंगे, पवन नंदन रहेंगे तभी स्वच्छ हवा मिलेगी। डॉ. मिश्र ने विषधर नाग के फन पर यमुना में नृत्य की कथा सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने चौथ का चंद्रमा देखने पर उसका दोष निवारण बताते हुए कथा प्रसंग भी सुनाया। उन्होंने कहा कि ऋचाएं ही गोपियां है। लीलाधारी पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण की लीला जीवन को सीख देती है।

जनपद के स्वामी बजरंग दास जी महाराज ने भक्तजनों के बीच हनुमंत कथा सुनाते कहा कहा कि अंजनी के लाल की पूजा करने वाले का अनिष्ट कभी हो ही नही सकता। उन्होंने कहा कि रावण की सोने की लंका रावण के ही सामान से जलाकर राख करने वाले हनुमान कष्टहर्ता है। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक राजनाथ सेठ, पंडित रघुवंशमणि, डॉ. लालजी, जयशंकर दूबे, राजमणि, सन्तोष, धर्मराज, शिवा सेठ, पवन मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे। कथा का बेहतरीन संचालन उपेन्द्र उपाध्याय ने किया। कथा समापन पश्चात आरती व प्रसाद वितरण किया गया।
Previous articleजौनपुर : आवास अपूर्ण होने पर बीडीओ ने सचिवों का रोका वेतन
Next articleजौनपुर : अमर्यादित टिप्पणी से आहत विधायक ने दिया तहरीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?