जौनपुर : अमर्यादित टिप्पणी से आहत विधायक ने दिया तहरीर

जौनपुर : अमर्यादित टिप्पणी से आहत विधायक ने दिया तहरीर

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  विधायक तूफानी सरोज ने व्हाट्सअप पर अमर्यादित टिप्पणी करने से आहत होकर मुकदमा दर्ज करने के ले लिए चंदवक थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को तहरीर दी। इस दौरान सपा विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान सहित भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

विधायक ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि क्षेत्र के बरइछ गांव निवासी दिनेश पांडेय उर्फ दीनू ने व्हाट्सअप पर अभद्र, अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी की है। ऐसा उन्होंने दलित होने के नाते किया। मैं तीन बार का सांसद व वर्तमान में विधायक हूं। उनके टिप्पणी से मेरी राजनीतिक व सामाजिक क्षति हुई है।मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई करें। इसके पश्चात विधायक श्री सरोज ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि व्हाट्सअप पर बरइछ गांव निवासी दिनेश पांडेय दीनू द्वारा मेरे खिलाफ अभद्र, अमर्यादित अशोभनीय टिप्पणी की गई है। जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया हूं।
यदि पुलिस मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है तो मैं इस मामले को पुलिस के आला अधिकारियों को अवगत कराऊंगा। यदि फिर भी कार्रवाई नहीं होती है तो इस मामले को विधानसभा में उठाऊंगा। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि विधायक ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।जांचोपरांत विधिक कार्रवाई की जाएंगी। इस अवसर पर सुरेश यादव, सुबास यादव, घनश्याम सिंह, श्रवण यादव, बब्बल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Previous articleजौनपुर : कलियुग केवल राम अधारा- डॉ मदन मोहन मिश्र
Next articleजौनपुर : अलग-अलग स्थानों से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?