जौनपुर : कल्याणी जन सेवा समिति द्वारा किया गया सतत कम्बल विवरण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7 “कल्याणी जन सेवा समिति” सैदनपुर के रुहट्टा स्थित कैम्प कार्यालय पर प्रबन्धक जयमाला ‘प्रखर’ के हाथों सतत कम्बल वितरण का शुभारम्भ कर सैकड़ों जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया।

समिति के संस्थापक डॉ नन्द कुमार मौर्य ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कड़ाके की ठण्ड में गरीब व असहायों को कम्बल वितरित करना एक बहुत ही नेक कार्य है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सभाजीत यादव, अशोक कुमार राव, विनय कुमार गुप्ता, आशीष कुमार मौर्य, आदर्श सिंह आदि उपस्थित रहे।

















