जौनपुर : पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन 

जौनपुर : पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन 

# मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज में आयोजित की गई कार्यशाला 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र अंतर्गत उसरहटा स्थित मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि और अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज की प्रबंधक कहकशां खान ने स्काउट ध्वज फहराकर किया। जिला स्काउट कमिश्नर राकेश मिश्र ने स्कार्फ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
शिविर में स्काउट गाइड छात्रों द्वारा बनाए गए शिविरों का संस्थान के सचिव मिर्जा अजफर बेग ने निरीक्षण किया और शाबासी दी। बीते मंगलवार से लगातार चल रहे शिविर में अम्बुज सिंह और शनि मौर्या ने छात्रों को स्काउट प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नौशाद अहमद खान ने स्काउट गाइड के महत्व पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन स्काउट प्रभारी डॉ श्रीकांत सिंह ने किया।
Previous articleजौनपुर : कल्याणी जन सेवा समिति द्वारा किया गया सतत कम्बल विवरण
Next articleजौनपुर : जनसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?