जौनपुर : कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक बीडीओ को सौंपा
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालता चौधरी व अन्य पदाधिकारियों द्वारा एक पत्र महामहिम राज्यपाल को केराकत बीडीओ के द्वारा दिया गया। जिसमें कमेटी का कहना है कि वर्तमान भाजपा सरकार के आने पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा विगत कई दिनों से कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को निराधार और मनगढंत नेशनल हेराल्ड मामले में तलब किया जा रहा है।


















