जौनपुर : कांवड़ियों के लिए कई सामाजिक संस्थाओं ने किया भंडारे का आयोजन
# जेसीआई शाहगंज शक्ति, जेसीआई शाहगंज शिखर एंव नीमा ने किया आयोजन
शाहगंज। एख़लाक खान तहलका 24×7 पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार की पूर्व रात्रि पर शाहगंज कस्बे में सामाजिक संस्थाओं ने जगह- जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया। इन भंडारों में हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान शिवभक्तों ने शिव पार्वती पर बने गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर नीमा ने शिवभक्तों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
महिला उद्यमियों की संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति ने फैजाबाद रोड पर हिंद सिनेमा परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए प्रसाद और विश्राम का इंतजाम किया गया। आधी रात के बाद तक चले भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था की अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने कहा कि सावन मास में शिवभक्तों की सेवा से बड़ा पुण्य कुछ भी नहीं। इस दौरान समाजसेवी जितेंद्र जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अनुपमा अग्रहरि, सचिव संगीता जायसवाल, पूजा अग्रहरि आदि सदस्य मौजूद रहेह
सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शिखर ने जेसीज चौक पर भंडारे का आयोजन किया। आस पास के तमाम गांवों से जलाभिषेक के लिए बेलवाईं स्थित भुवनेश्वर नाथ शिवधाम जा रहे हजारों कांवड़ियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्ष क्षेमेंद्र सिंह ने कहा कि ईश्वर में आस्था मानव जीवन को सार्थकता एवं उद्देश्य प्रदान करती है। इस दौरान संस्था के पूर्व मंडलाध्यक्ष जेसी रूपेश जायसवाल, मोहम्मद अब्बास, अभिषेक सिंह, विकास साहू, रत्नेश सिंह, धीरज पाटिल आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर नीमा शाहगंज द्वारा मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले कांवड़ियों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ औन मोहम्मद हाशमी ने घायल कांवड़ियों की मरहम पट्टी की और जरूरी दवाएं भी दीं। वहीं रोडवेज पर भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का भोग लगाया