जौनपुर : पुल की टूटी रेलिंग दे रही है दुर्घटना को दावत, जिम्मेदार बने मूक-बधिर
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
शाहगंज- प्रयागराज मार्ग स्थित खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा तथा तिलवारी गॉव के मध्य आदि गंगा गोमती नदी पर निर्मित गोमती सेतु पर बनी रेलिंग का एक हिस्सा गत छः माह से टूटकर गायब है। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। जिस कारण इस सेतु से गुजरने वाले हजारों मुसाफिरों की जान को खतरा हो गया है। टूटी रेलिंग कभी भी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है।


















