जौनपुर : कांस्टेबल ने किया आत्महत्या करने का प्रयास
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
स्थानीय थाना के एक कांस्टेबल ने किसी बात को लेकर गुरुवार की रात्रि अपने कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर के बाद उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार खेतासराय थाने में तैनात 28 वर्षीय उमेश यादव फैजाबाद के महराजगंज थाना क्षेत्र के माया बाजार अपने गांव छुट्टी पर गया था।
















