खुटहन। मुलायम सोनी तहलका 24×7 क्षेत्र अंतर्गत डिहिया गाँव में गुरुवार की आधी रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक रिहायशी छप्पर व उसमें रखा हजारों के गृहस्थी का सामान जल गया। गाँव निवासी जयप्रकाश गौतम के परिवार के लोग रात में भोजन के बाद कमरे में सोने चले गए। आधी रात को उनके द्वार पर रखे छप्पर में आग की लपटे उठने लगी। ग्रामीणों के पहुंचने तक छप्पर और उसमें रखा खाद्यान्न, भूषा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।