जौनपुर : कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

जौनपुर : कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

सिंगरामऊ। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              लखनऊ से जौनपुर सड़क मार्ग से आ रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का शुक्रवार को भाजपाइयों ने जिले की सीमा व बदलापुर विधानसभा में प्रवेश करते ही माल्यार्पण पहनाकर व ढोल ताशे के साथ जोरदार स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
बछुआर गांव स्थित बार्डर पर यूपी सरकार के आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु, भाजपा नेता विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर उपाध्याय, सुनील तिवारी, बदलापुर विधायक प्रतिनिधि गंगा सिंह, विनोद तिवारी, राकेश तिवारी, धनंजय सिंह, पिंटू सिंह, उन्नत सिंह, वैभव सिंह आदि लोग स्वागत करने के लिए शामिल रहे। एसडीएम बदलापुर डॉ प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष कमलेश कनौजिया मय फोर्स उपस्थित रहे। उसके प्रदेश अध्यक्ष सड़क मार्ग से जौनपुर के सीहीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक करने के लिए रवाना हो गए।
Previous articleजौनपुर : परीक्षण के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों में वितरित की नि:शुल्क दवाएं
Next articleजौनपुर : वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन, शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?