जौनपुर : परीक्षण के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों में वितरित की नि:शुल्क दवाएं
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मेडिकल टीम ने शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्ण नगर में 145 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें कक्षा आठ की छात्रा अंतिमा, कक्षा छह की छात्रा मीनाक्षी में एनीमिया तथा विटामिन ए की कमी पायी गयी। कक्षा आठ की शिवांगी का कान बहता हुआ पाया गया जबकि कक्षा आठ के छात्र शुभम् के दांत में खराबी पायी गयी।

मेडिकल टीम ने छात्र छात्राओं की लम्बाई व वजन की भी मांप किया। रोग से ग्रसित छात्रों को बेहतर उपचार कराने के लिए सीएचसी भेजा गया जब कि अन्य बच्चों में कृमि नाशक आदि दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य टीम में डॉ मनीष वर्मा, डॉ पूजा त्रिपाठी, डॉ श्वेता विक्रम, नेत्र परीक्षण अधिकारी प्रमोद मिश्र, सुशील यादव, एएनएम गीता शर्मा, रिंकी सचान आदि लोग मौजूद थे।
















