जौनपुर : कार्य में लापरवाही बरतने के चलते एक दारोगा दो सिपाही निलम्बित
मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाने के बंधवा बाजार बूथ पर तैनात एक एसआई एक दीवान एक सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने कार्य मे लापरवाही के आरोप मे निलम्बित कर दिया। जिससे पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ है।मीरगंज थाना के बंधवा बाजार पुलिस बूथ पर तैनात उपनिरिक्षक चन्द्रकेश शर्मा हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह कास्टेबल रामदेव को पुलिस अधीक्षक ने निलम्बित कर दिया।

















