केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव ने अपने हमराहियों के साथ बेहाड गेट के पास से वांछित अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र कंचन निवासी लपरी सरायख्वाजा को एक नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस व चोरी के 4800 रूपये के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम से प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, उपनिरीक्षक संतोष यादव, कांस्टेबल लल्लन सिंह, सुरेश कुमार मौजूद रहे।