जौनपुर : कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

जौनपुर : कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के मजडीहां मोड़ के समीप सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मजडीहा गांव निवासी दयाशंकर यादव (55) पुत्र सीताराम शनिवार की दोपहर साइकिल से धनतेरस के त्यौहार पर बाजार से खरीदारी करके घर लौट रहा था। मजडीहां मोड़ के समीप पहुंचा जहां तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत, परिवार में पसरा मातम
Next articleजौनपुर : फरार वांछित के घर पुलिस ने चस्पा की नोटिस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?