जौनपुर : फरार वांछित के घर पुलिस ने चस्पा की नोटिस
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
स्थानीय थाना क्षेत्र के देवलासपुर निवासी अभियुक्त लल्लू उर्फ महेश प्रसाद पाल पुत्र गणेश पाल एक मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी घर से फरार है। जिसमें न्यायालय के आदेश पर 82 की कार्रवाई सुनिश्चित की गई। उपनिरीक्षक मुरलीधर अपने हमराही कांस्टेबल अवनीश कुशवाहा के साथ अभियुक्त के घर देवलासपुर नोटिस चस्पा कर परिवार वालों से अभियुक्त को जल्द से जल्द हाजिर होने की बात कही। तत्पश्चात डोभी पंचायत भवन व चंदवक बस स्टैंड पर भी नोटिस चस्पा की गई।
















