जौनपुर : केक काटकर मनाया एसबीआई का स्थापना दिवस

जौनपुर : केक काटकर मनाया एसबीआई का स्थापना दिवस

# स्थापना दिवस के अवसर पर ब्रांच के सामने किया गया पौधारोपण

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 भारतीय स्टेट बैंक का 67वां स्थापना दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर केराकत ब्रांच में मुख्य अतिथि स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने केक काटकर कर्मचारियों को शुभकामनाएं दिया। ब्रांच मैनेजर रवि कुमार साहू ने शाखा के बाहर यूके-लिप्टस का पौधा लगाकर इसे यादगार बनाया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक अपने खाताधारकों के लिए हितबद्ध है। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी संदीप कुमार, लिपिक अजय कुमार निषाद, बैंक के फील्ड ऑफिसर धर्मेन्द्र कुमार, कैशियर नागेन्द्र कुमार, एकाउंटेंट मंटू सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ पप्पू सरोज, केराकत थाना की महिला एसआई प्रतिमा सिंह, कांस्टेबल आशनी सिंह, रागिनी यादव, काजल, गार्ड गामा यादव, पंचरतन चौबे, तेजू प्रजापति, चंद्रशेखर, नरेश, हेमंत सिंह, श्यामजी मौर्या, सतीश मौर्या और डॉ सुनील आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : मुख्य रोकड़िया सत्यव्रत निगम हुए सेवानिवृत्त, साथियों ने की विदाई
Next articleजौनपुर : पाइप लाइन टूटने से दर्जनों घरों की पानी सप्लाई ठप्प
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?