जौनपुर : पाइप लाइन टूटने से दर्जनों घरों की पानी सप्लाई ठप्प
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत मानीकलां गांव में जल निगम की पाइप लाइन टूटने से दर्जनों घरों की पानी की आपूर्ति ठप्प हो गई है। एक सप्ताह बाद भी विभाग द्वारा टूटी पाइप की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे पानी की बर्बादी भी हो रही है।
















