जौनपुर : केजरीवाल के आवास कांड से आक्रोशित आपियों ने किया उग्र प्रदर्शन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह, केंद्र सरकार एंव दिल्ली पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की तत्पश्चात पुतला दहन किया।आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के नेतृत्व में आप के कार्यकर्ता केंद्रीय कार्यालय पर एकत्रित होकर दिल्ली में हुए जनता द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर बीजेपी के गुंडों के द्वारा तोड़फोड़ करने के विरोध में जबरदस्त तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया।

अपने नेता के हमले को लेकर आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि कार्यकर्ता आक्रोशित दिखे और यह आरोप भी लगाया कि भाजपा पंजाब का चुनाव हारने के बाद बौखला गई है इसी वजह से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को भाजपा वाले पचा नहीं पा रहे हैं।

भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और तेजिंदर बग्गा के नेतृत्व में करीब 200 बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी क्रम में जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने कहा कि इसी तरह उत्तर प्रदेश में बाबा आदित्यनाथ योगी ने माननीय राज्य सभा सांसद आम आदमी पार्टी के संजय सिंह जी के ऊपर तमाम मुकदमा कर दिए इसी क्रम में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हिंच नारायण तिवारी ने कहा कि इनके राज्य में सही बोलना अन्याय है यह सबको दबाकर रखने का प्रयास करते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल एंव राज्यसभा सांसद संजय सिंह के सिपाही हैं। इनकी पुलिस और इनके रवैया से डरने वाला नहीं है। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि सच का सामना करने के लिए चाहे कितने मुकदमे झेलने पड़े चाहे पुलिस की लाठी झेलनी पड़े जनता के हित के लिए आम आदमी पार्टी बराबर आवाज उठाती रहेगी इसका जवाब जनता 2019 में देगी।


















