31.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर : खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जौनपुर सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव का गुरुवार को शाहगंज आगमन हुआ। भाजपा समर्थकों ने मंत्री का जोशोखरोश से स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने मंत्री से नगर में स्टेडियम बनवाने की मांग रखी। मंत्री ने इसे पूरा करने का आश्वासन दिया।

बता दें कि जौनपुर सदर से जीत हासिल करने वाले पूर्व मंत्री गिरीश चंद्र यादव को इस बार भी योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है और उन्हें खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है। गुरुवार को शपथ एवं पद ग्रहण के बाद राज्यमंत्री का जनपद आगमन हुआ। शाहगंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जेसीज चौक और कोतवाली चौराहे पर भव्य और जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने कहा कि शाहगंज क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए स्टेडियम का निर्माण बेहद जरूरी है। मंत्री ने इस बाबत लोगों को आश्वासन भी दिया।

इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गीता जायसवाल, भाजपा नेता अनिल मोदनवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, देवी प्रसाद चौरसिया, दीपक सिंह, अक्षत अग्रहरि, मथुरा प्रसाद, दीनदयाल मोदनवाल, अशोक मोदनवाल, धीरज पाटिल, सुधीर गुप्ता, पप्पू जायसवाल, गुलाब चौरसिया, शुभम यादव, अंकित शर्मा, प्रज्ञेश मोदनवाल, बासु अग्रहरि आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37087596
Total Visitors
569
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This