जौनपुर के शहीदों को नमन कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जौनपुर मुख्यालय स्थित नाथ संप्रदाय के प्राचीन मठ बाबा बारीनाथ मंदिर,टैगोर नगर (उर्दू बाजार) परिसर में जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्नल रामदास द्विवेदी,दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के पूर्व मंत्री वरिष्ठ जयप्रकाश सिंह एवं नगर परिषद के सभासद जगदीश मौर्या ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर शांति के प्रतीक कबूतर एवं गुब्बारे नील गगन में छोड़े गए।उपस्थित लोगों ने वंदेमातरम् और राष्ट्रगान के साथ देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने की पंच प्रण शपथ ली।जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों ने अतिथियों का बैच लगाकर,माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया।अतिथियों को‘राग जौनपुरी’पुस्तक भी भेंट की गई।कार्यक्रम में भारतीय सेना के 86 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्नल रामदास द्विवेदी ने अपने अनुभव साझा किए।वर्ष 1965 एवं 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग ले चुके कर्नल द्विवेदी पाकिस्तान की जेल में 27 दिनों तक बंद रहे थे।

उन्होंने युद्ध के दौरान के अनुभवों को साझा करते हुए उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया।मुख्य अतिथि सभासद जगदीश मौर्या ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए लोकतंत्र की रक्षा एवं देश की समृद्धि के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में जौनपुर के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष संजय कुमार सेठ,ज्ञानचंद्र गुप्त,अश्वनी सहगल,सुरेश चंद्र गुप्ता, श्याम कुमार वर्मा,ओमप्रकाश यादव,विनोद साहू,राजीव जौहरी,सूरज यादव,नीरज शाह,अशोक सेठ,नागेंद्र जायसवाल,जयप्रकाश यादव,विवेकानंद मिश्र,मनोज जायसवाल,हरिलाल,रवि विश्वकर्मा,प्रदीप यादव, आशीष अमरनाथ सेठ,तथागत सेठ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


















