जौनपुर : कैरियर गाइडेंस संगोष्ठी के साथ “थैंक यू” सप्ताह का हुआ शुभारंभ

जौनपुर : कैरियर गाइडेंस संगोष्ठी के साथ “थैंक यू” सप्ताह का हुआ शुभारंभ

# जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग ने किया आयोजन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 कस्बे की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग द्वारा आयोजित किए जा रहे जेजे सप्ताह “थैंक यू” का रविवार को शुभारंभ हुआ। सप्ताह के पहले दिन सबरहद स्थित Aप्लस कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडेंस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा सप्ताह के सातों दिन विभिन्न जनोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जूनियर जेसी विंग के चेयरमैन अमन अग्रहरि ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा जूनियर विंग के लिए विशेष सप्ताह “थैंक यू” का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत पहले दिन विद्यार्थियों को उनके कैरियर चुनाव में मदद करने वाली जानकारियां देने के लिए संगोष्ठी आयोजित की गई। सबरहद स्थित Aप्लस कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को संस्था के पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल और रंजीत साहू ने भविष्य में करियर के चुनाव संबंधी जानकारियां दीं। विद्यार्थियों को बताया गया कि किन क्षेत्रों में उन्हें नौकरी के मौके मिल सकते हैं और उसके लिए किस तरह से तैयारी करने की जरूरत है। इस दौरान विद्यार्थियों ने सवाल भी पूछे जिस पर दोनों वक्ताओं ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।

संस्थान के निदेशक आशीष सोनी ने कहा कि विद्यार्थियों को सटीक कैरियर गाइडेंस न मिलना इस दौर की बड़ी दिक्कत है और इस संगोष्ठी से विद्यार्थियों को बड़ी मदद मिली। संचालन निर्भय जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन जेजे सचिव अश्विनी यादव ने किया। कार्यक्रम में हिमांशु गुप्ता, आदित्य अग्रहरि, रोमिल अग्रहरि और रौनक मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : एंटी रोमियों टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
Next articleजौनपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?