जौनपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू

जौनपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 नगर के लोहिया पार्क में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित पॉलिथीन बैन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष माया टंडन, भू राजस्व अधिकारी रजनीश राय अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, कायस्थ कल्याण समिति के उपाध्यक्ष शरण श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

दीपक पाठक देव द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। सलमान शेख फ्रेंड ग्रुप द्वारा पॉलिथीन जागरूकता नुक्कड़ नाटक किया गया। मुख्य अतिथि गिरीश यादव ने अपने उद्बोधन में आम जनमानस से यही अपील की सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें और नगर को साफ सुथरा बनाने में अपना सहयोग दें। मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव माया टंडन सहित गणमान्य लोगों ने सड़क पर भी पॉलिथीन उठा कर जागरूकता का संदेश दिया। स्वागत भाषण अध्यक्ष माया टंडन द्वारा किया गया। आभार अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर डॉ अंजना सिंह, कायस्थ कल्याण समिति के प्रदीप अस्थाना, प्रदीप श्रीवास्तव, नंद लाल यादव, सरस गौड़, गौरव श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, मधुकर तिवारी, लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष विष्णु सहाय, डीपीएम अमित यादव, एसबीएम खुशबू यादव, हरिश्चंद्र यादव, अनिल यादव, मनोज यादव सहित सामाजिक संस्थाएं कर्मचारी गण अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : कैरियर गाइडेंस संगोष्ठी के साथ “थैंक यू” सप्ताह का हुआ शुभारंभ
Next articleजौनपुर : 26 नए बीएड महाविद्यालय संबद्धता के मामले में संदिग्ध
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?