जौनपुर : क्षय रोगियों को लायंस क्लब क्षितिज ने वितरित किया पुष्टाहार

जौनपुर : क्षय रोगियों को लायंस क्लब क्षितिज ने वितरित किया पुष्टाहार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जनपद की समाजसेवी संस्था सेवा लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज ने आशीर्वाद हॉस्पिटल के गोद लिये छय रोगियों को छय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत पुष्टाहार वितरित किया गयासंस्था के अध्यक्ष लायन जय कृष्ण साहू जैकी ने बताया कि पुष्टाहार के पैकेट में देसी गुण, सोयाबीन, मूंगफली, साबूत मूंग, देसी चना आदि सामग्री को भरपूर मात्रा में देकर अपने सामजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए उनके स्वास्थ लाभ की कामना किया।

समाज सेवा ही लायंस क्लब ‘क्षितिज’ का मुख्य उद्देश्य है। संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह ‘रानू’ ने उपस्थित लोगो का स्वागत करते और अपने उद्बोधन मे कहा कि हम सभी का सौभाग्य व ईश्वर की कृपा है कि हम लोग आप सभी के बीच उपस्थित होकर आपकी सेवा करने का अवसर मिला क्योकि नर सेवा ही नारायण सेवा है। सेवाभाव से बढ़कर कुछ नही होता।
यदि आप लोगो को किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो निसंकोच हमारी संस्था उस कार्य को पूरा करने का प्रयास करेगी। अध्यक्ष जय कृष्ण साहू ने आये हुए सभी लोगो का आभार वयक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन देवानन्द श्रीवास्तव ने किया। इस सेवा कार्य मे उपाध्यक्ष लायन विष्णू सहाय, कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, लायन जगन्नाथ मोदनवाल, लायन सुनील कुमार व सहकार भारती के अध्यक्ष कुँवर प्रदीप सिंह रिंकू आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : भतीजे की बारात जाने से पहले चाचा ने लगाई फांसी
Next articleजौनपुर : बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?