जौनपुर : भतीजे की बारात जाने से पहले चाचा ने लगाई फांसी
मुंगरा बादशाहपुर।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
भतीजे की शादी की शहनाई बजने से पहले ही चाचा ने फांसी लगा ली जिससे परिवार मे कोहराम मच गया। शादी और खुशियों के घर मे मातम पसर गया।पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना क्षेत्र के चंदौकी (रामनगर) गांव मे राम पाल पटेल (45) पुत्र राम किशोर पटेल ने घर के पीछे नीम के पेड़ मे रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।


















