जौनपुर : खेतासराय में पेयजल आपूर्ति ठप्प, मचा हाहाकार

जौनपुर : खेतासराय में पेयजल आपूर्ति ठप्प, मचा हाहाकार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते नगर में पेयजल आपूर्ति पिछले कई घंटे से ठप्प हो गई है। जिससे पेयजल को लेकर नगरवासियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अधिकारी डॉ रवींद्र प्रताप सिंह मरम्मत के लिए अपने कर्मचारियों को लगा दिया है।

जानकारी के अनुसार एक मोबाइल कंपनी खुटहन रोड के किनारे केबल डालने का काम करा रही है। गुरुवार की रात्रि केबल डालने के लिए मशीन से ड्रिलिंग के दौरान जल निगम की टंकी के पास मेन पाइप कट गई। जिससे नगर में आपूर्ति होने वाला पेयजल सड़क के किनारे खाली जगह बह गया और पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। आज सुबह नगर वासियों को पेयजल के लिए हैण्डपम्प का सहारा लेना पड़ा। ईओ श्री सिंह ने बताया कि मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने शाम तक मरम्मत कार्य पूरा होने के नगर पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई है।
Previous articleजौनपुर : मीटर लगाने के नाम पर विद्युतकर्मी कर रहे हैं अवैध वसूली
Next articleजौनपुर : जालसाजों ने कपड़ा व्यवसायी के खाते से उड़ाए 40 हजार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?