जौनपुर : मीटर लगाने के नाम पर विद्युतकर्मी कर रहे हैं अवैध वसूली

जौनपुर : मीटर लगाने के नाम पर विद्युतकर्मी कर रहे हैं अवैध वसूली

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 विद्युत विभाग द्वारा नगर में लगाए जा रहे मीटर में उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से पैसा वसूला जा रहा है जबकि विभाग मीटर निशुल्क लगाने का दावा कर रहा है। शोषण के चलते उपभोक्ताओं में रोष है।विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों ने बिजली खपत के हिसाब बिल वसूली के लिए प्रत्येक कनेक्शन पर नि:शुल्क मीटर लगाने का फरमान जारी किया है। नगर में विद्युत कनेक्शन लेने पर उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने की प्रक्रिया है।

लेकिन मीटर लगाने वाले कर्मचारी मीटर लगाने के बाद दो सौ रुपए उपभोक्ता से वसूल कर रहे हैं। पूरी रकम न देने पर कर्मचारी मीटर उखाड़ लेने की धौंस भी देते हैं। ऐसा ही एक मामला नगर के एक स्कूल में गुरुवार को मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों ने स्कूल के उप प्रधानाचार्य से मीटर लगाने पर दो सौ रुपए की मांग की। जब उनसे यह कहा गया कि मीटर लगाने का कोई खर्च नहीं लगता तो मीटर लगाने वाले कर्मचारी दो सौ रुपए लेने के लिए अड़ गए। आखिरकार उप प्रधानाचार्य को मीटर लगाने पर दो सौ रुपये देने को मजबूर होना पड़ा। स्कूल प्रबंधन ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के ट्यूटर पर शिकायत दर्ज कराई है। उच्चाधिकारियों ने जांच कराकर मीटर लगाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Previous articleगरीबी के आधार पर होनी चाहिए जनगणना- वेदानन्द ओझा
Next articleजौनपुर : खेतासराय में पेयजल आपूर्ति ठप्प, मचा हाहाकार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?