जौनपुर : गलत होमवर्क करने पर टीचर ने छात्र को पीटा, घंटों बेहोश रहा छात्र

जौनपुर : गलत होमवर्क करने पर टीचर ने छात्र को पीटा, घंटों बेहोश रहा छात्र

# सेंट जॉन्स स्कूल का अमानवीय कृत्य, आखिर तक छिपाते रहे घटना

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्दीकपुर स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में एक टीचर द्वारा एक छात्र को गलत होमवर्क करने के लिए इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गया। आनन फानन में स्कूल प्रशासन द्वारा बेहोश छात्र को डाक्टर के पास लेकर भागा। छात्र के होश आने पर स्कूल प्रशासन आखिर तक घटना को छिपाता रहा और छात्र को चक्कर आने से बेहोश होने की बात बताने के लिए बरगलाता रहा।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेक्निक चौराहे के समीप बसंतकुज कालोनी निवासी अनुज सिह का पुत्र श्रेयांश सिंह सिद्दीकपुर स्थित सेंट जॉन्स स्कूल का कक्षा 6A का छात्र है। सोमवार की अपराह्न स्कूल की अध्यापिका नूरूश सबा ने गलत होमवर्क करने के लिए श्रेयांश को इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गया। उपचार के बाद होश में आने पर स्कूल प्रशासन उक्त छात्र को बरगलाते रहे कि वह किसी को नहीं बताएगा कि वह मार की वजह से बेहोश हुआ बल्कि चक्कर आने से बेहोश हुआ।
वहीं श्रेयांश के बेहोशी की सूचना के लिए उसी स्कूल में पढ़ रही उसकी बड़ी बहन श्रेया के बार बार कहने के बाद स्कूल वालो ने उसके परिजनों को सूचित किया कि उसकी तबियत खराब हो गई है लेकिन यह बताना उचित नहीं समझा था कि उनका बच्चा बेहोश हो गया है। जिसके लगभग एक घंटे के बाद श्रेयांश के पिता अनुज सिंह एवं दादी गायत्री देवी, चाचा जयसिंह आनन फानन में स्कूल पहुँचे और देखा कि रेस्टरुम में स्कूल के लोगों द्वारा उसे पानी पिलाया जा रहा था और श्रेयांश जो शर्ट पहन कर स्कूल गया था वह शर्ट उसने नहीं पहन रखा था बल्कि स्कूल वालो ने उसे नयी शर्ट पहना दिया था, जब स्कूल पहुंचे परिजनों को श्रेयांश के साथ उसकी टीचर द्वारा सिर पर मारने की बात पता चली जिसके कारण वह बेहोशी के हालत में पहुँच गया था, तो परिजनों ने स्कूल के प्रिंसिपल से उक्त महिला टीचर से मिलने के लिए कई बार निवेदन किया गया लेकिन स्कूल मैनेजमेंट ऐसी कोई घटना को मानने को इंकार कर दिया।
जिला प्रशासन को ऐसे लापरवाह स्कूल टीचर एवं स्कूल प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करना अति आवश्यक हैं, जिससे अन्य कोई मासूम ऐसे बेरहम टीचर की कोप का शिकार होने से बच सके।
Previous articleजौनपुर : दुर्घटना में घायल वयोवृद्ध ने अस्पताल जाते समय तोड़ा दम
Next articleजौनपुर : चार माह बाद भी नहीं मिली विधवा को सरकारी सहायता, दो जून की रोटी को पड़े लाले
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?