जौनपुर : चार माह बाद भी नहीं मिली विधवा को सरकारी सहायता, दो जून की रोटी को पड़े लाले

जौनपुर : चार माह बाद भी नहीं मिली विधवा को सरकारी सहायता, दो जून की रोटी को पड़े लाले

# चार माह पूर्व भूमि विवाद में पड़ोसियों की पिटाई से पति की हुई थी मौत

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                    थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव में साढ़े चार माह पूर्व भूमि विवाद में युवक की पीटकर हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिसिया कार्यवाही तो कर दी गई। लेकिन प्रशासन द्वारा सरकारी सहायता दिलाए जाने का आश्वासन आज तक कोरा साबित हो रहा है। अब हालात यह है कि मृतक की विधवा पत्नी, दो बच्चे और वृद्ध ससुर के सामने दो जून की रोटी का भी संकट आन पड़ा है। उधर सरकारी तंत्र के जिम्मेदारो को अहेतुक सहायता दिलाने की कौन कहे दोबारा जांच पड़ताल के नाम पर भी पीड़ित का हाल जानना गँवारा नहीं समझा।
गत 18 दिसंबर को उक्त गाँव में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने 44 वर्षीय भगवान शर्मा को लाठी डंडा से इस कदर पीटा कि बीएचयू में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के दूसरे दिन पीएम के बाद शव घर लाया गया। मौके पर तहसीलदार बदलापुर भारी पुलिस बल के साथ पहुँच गये। स्वजनों ने हत्यारो पर त्वरित कार्यवाही के साथ अपनी माली हालत की दुहाई देते शव का अंतिम संस्कार करने से मना करने लगे। थानाध्यक्ष के द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
तहसीलदार के द्वारा अहेतुक सहायता के साथ साथ किसान बीमा दिलाए जाने के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। साढ़े चार माह गुजरने के बाद भी पीड़ित को सहायता नहीं मिल सकी। अभी उम्र के आधे पड़ाव पर भी नहीं पहुंची थी कि बिधवा हो चुकी पूनम देवी के कंधे पर पूरे परिवार का भार आन पड़ा है। वह खुद के साथ साथ दो पुत्र 12 वर्षीय गणेश व 10 वर्ष के निखिल के अलावा बृद्ध ससुर बेनीमाधो शर्मा की जिम्मेदारी भी निभा रही है। उसने बताया कि अब परिवार की माली हालत बहुत खराब हो गई है।
Previous articleजौनपुर : गलत होमवर्क करने पर टीचर ने छात्र को पीटा, घंटों बेहोश रहा छात्र
Next articleजौनपुर : ज़ैन की रोज़ा कुशाई में सामूहिक इफ़्तार, जुटे रोज़ेदार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?