जौनपुर : गांव-गांव घूमकर समस्याओं से रुबरू हुए विधायक
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के पांच गावों की समस्याओं और वहाँ तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गो दुर्दशा खुद अपनी आंखों से देखी। इस दौरान जहाँ वाहन नहीं पहुंच सका, वहां वे बाइक पर बैठ ग्रामीणों की सामूहिक समस्याओं से रुबरू हुए जो लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।विधायक का काफिला सबसे पहले गोमती नदी का तटवर्ती गाँव अंगुली पहुंचा। जहाँ गड्ढो में तबदील संपर्क मार्ग, नाला और नदी से हो रहे कटाव से किसानों की चकों के हो रहे नुकसान का जायजा लिया।

यहां से वे तिघरा गाँव पहुँचें। जहाँ पेयजल और जल निकास की समस्याओं को देखा। उसके बाद दोपहर में उनका काफिला स्थानीय डाक बंगला पर पहुंचा। जहाँ जुटे दर्जनों ग्रामीणों की समस्याएं सुन जिम्मेदार अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। यहां से निकल वे अकबरपुर गाँव पहुँचें। यहां से नुरुद्दीनपुर गांव होते हुए मलूकपुर तक उखड़ी गिट्टियों वाले संपर्कमार्ग के नव निर्माण का आश्वासन ग्रामीणो को दिया। इसी गांव के मुसहर बस्ती में जाने का रास्ता न होने पर वे बाइक पर बैठ उक्त बस्ती में पहुंच जनजातियों का हाल जाना।


















