जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              शौच के लिए खेत में गया किशोर विद्युत पोल से सटे तार की चपेट में आ गया। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अलीनगर गांव निवासी किशन शर्मा (15) पुत्र अखिलेश सोमवार की रात घर से शौच के लिए खेत में गया था। खेत में विद्युत पोल से निकले विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। किशोर की चीख सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को अपने साथ घर ले गए।
Previous articleजौनपुर : गांव-गांव घूमकर समस्याओं से रुबरू हुए विधायक
Next articleजौनपुर : हॉस्पिटल में इलाज कराने आये युवक की बाइक चोरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?