जौनपुर : गुरु का काम है शिक्षा देना ना कि जाति-धर्म में बांटना- अंजुबाला
# सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख कसिली पहुंची राज्य अनूसुचित जाती आयोग की टीम
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के कसिली ज्ञानदायिनी शिशु पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर दो अध्यापकों के द्वारा दलित छात्रा को जाति सूचक शब्दों के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसकी जानकारी होते ही राज्य अनुसूचित जाति आयोग की टीम शनिवार की सुबह कसिली गांव में पहुंच बच्चो व अभिभावकों से मिल उनका हाल जाना तत्पश्चात ज्ञानदायिनी विद्यालय पहुंच विद्यालय का निरीक्षण किया।इस दौरान विद्यालय में पंखा न होने से अपनी नाराजगी जताते हुए खुद के खर्चे से दो पंखे देने के साथ ही बच्चो के संख्या की जानकारी बीडीओ व एबीएसए से न मिलने पर जमकर फटकार लगाई।


















